Tuesday, March 17, 2020

Home Quarantine Will Save You From corona Virus

कोरोना वायरस से बचाएगा "होम क्वारंटाइन(Home Quarantine)"


स्वास्थय मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद को क्वारंटाइन करने के लिए कहा है।  स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार क्वारंटाइन करने का उद्देश्य खुद को और अपने परिवार को बचाना है।  यदि आपको और आपके परिवार को कोई संदेह है की वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते है तो नीचे दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखने से इस वायरस से बचा जा सकता है.
how to be safe from korona virus
Add caption


घर पर कैसे कर सकते है अपने आप को Home Quarantine :-


  1. इसे करने के लिए घर में एक हवादार कमरा होना चाहिए और उसमे एक टॉयलेट फैसिलिटी भी होनी चाहिए।
  2. यदि उस कमरे में घर का कोई अन्य सदस्य भी हो तो आपस में काम से काम एक मीटर की दूरी होनी चाहिए।
  3. कोरोना वायरस का संदेह होने पर घर में बच्चे , बुजुर्गो व गर्भवती स्त्री से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
  4. कोरोना वायरस का संदेह होने की स्थिति में किसी भी शादी पार्टी या समारोह में जाने से बचना चाहिए। 
  5. हर थड़ी देर में साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए और हैंड सेनिटीज़र का प्रयोग करना चाहिए।
  6. कोरोना वायरस का संदेह होने की स्थिति में अपना साबुन , टोलिया , बर्तन , पानी सब अलग रखना चाहिए और दूसरो की भी इन वस्तुओ को नहीं छूना चाहिए।

क्या अपने को अलग करने से वायरस को फैलने से रोका जा सकता है?

तो अब सवाल उठता है की क्या घर में अपने को सब लोगो से अलग करने से वायरस को फैलने से रोका जा सकता है तो अभी तक के ज्यादातर मामलो को देखते हुए एक्सपर्ट ने बताया है की होम क्वारंटाइन वायरस को फैलने से रोकने में काफी कारगर साबित हुआ है।  अगर आपको जरा भी शक है तो आप अपने घर को होम क्वारंटाइन बना सकते है।  काम से काम १४ दिन के लिए ये अपनाने से हम फिर से अपनी नार्मल लाइफ जी सकते है।  

किसको अपने आप को अलग कर लेना चाहिए ? 

तो इसका जवाब ये है की जो भी व्यक्ति किसी मरीज के कांटेक्ट में आया हो या फिर जिन्हे लक्षण दिखाई दे रहे है वो अपने को अलग कर ले क्युकी यदि लापरवाही करि तो इसका परिणाम सैकड़ो लोगो को भुगतना पद सकता है.

Guidelines For The Relatives Of A Home Quarantine Person:-

होम क्वारंटाइन हुए व्यक्ति के परिजनों के लिए गाइड लाइन्स :-
  1. घर में मौजूद कोई एक पर्सन ही उस व्यक्ति की देखभाल करे 
  2. ऐसे व्यक्ति की स्किन के डायरेक्ट संपर्क में आने से बचे। 
  3. घर को साफ़ रखे और इसके लिए हाथ धोते रहे और दस्तानो का प्रयोग करे। 
  4. घर में किसी बहार के व्यक्ति को न आने दे। 
  5. ऐसे व्यक्ति के रूम को फिनायल से या किसी और एसिड से फर्श को साफ़ रखे।  
  6. इसके अलावा टॉयलेट को भी रेगुलर साफ़ करते रहे.
तो इस तरह से होम क्वारंटाइन व्यक्ति अपनी रिपोर्ट नेगेटिव आने तक काम से काम १४ दिन तक ये टिप्स फॉलो करे इससे खुद को और दक्ष को इस घातक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है.







Sunday, March 15, 2020

TOP JOKES ON CORONA VIRUS | KCORONA VIRUS PAR WHATSAPP MESSAGE | WhatsApp messages on CORONA virus

JOKES ON CORONA VIRUS

"कोरोना, *नमस्कार* करवा रहा है।
कोरोना, लोगो को *शाकाहारी* बना रहा है।
कोरोना, मृत लोगो को दफ़नाने की जगह *अग्नि संस्कार* करवा रहा है।

अब तो कंफर्म है कोरोना *'आरएसएस का एजेंट'* है।😜"



बड़ी खबर, #दिल्ली_से
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री #अरविंद_केजरीवाल जी ने प्रधानमंत्री श्री #नरेंद्रमोदी जी पर एक और आरोप लगाया है कि "मेरी खांसी की रिकार्डिंग करके करोना वायरस की काॅलर टूयून बनाई है"

*आवश्यक सूचना*

मैं नहीं  चाहता कि आप लोग घबरायें पर Coronavirus फैलने का सबसे बड़ा कारण है करेन्सी नोट क्योंकि ये कई हाथो से गुज़रते है।

इसलिये आपको जो भी कोई नोट दे या आपके पास जो भी नोट पहले से है उसे दस्ताने पहन कर ही टच करे और उन्हें एक air-tight लिफ़ाफ़े में डाल कर मुझे भेज दे।

मैं कोशिश करुगा कि उन्हें अच्छे से ठिकाने लगा दूँ। *मैं ये काम समाज के भले के लिये मुफ़्त में कर  रहा 😂😂😂😂🤣🤣😂 हूँ।*



"A perfect Leave Application

Dear HR
I am suffering from corona virus and request you to grant me paid leave for 20days. Otherwise I will come to office .........😂😂😂"


"😆 आजकल गांव की औरतें फोन लगाने के बाद खांसी की आवाज🤣 सुनकर डर जाती है सोचती है फोन जेठ जी ने उठा लिया है😜"


"*कोरोना देवी को समर्पित:*

मोदीजी की तरह खादी में
कल हम गए एक शादी में !!!!!!!

चारों तरफ डेटॉल और फिनायल 
की खुशबू महक रही थी।
सिर्फ करोना वाइरस की ही 
चर्चा चहक रही थी।।

रिश्तेदार मिल रहे थे
आपस में हँसते हँसते।
हाथ मिलाने की बजाय 
कर रहे थे सिर्फ नमस्ते।।

सब दूर दूर खड़े थे 
शादी वाले हॉल में।
मास्क ही मास्क रखे थे 
पहली पहली   स्टॉल में।।

इत्र वाले को मिला हुआ था
सैनेटाइजर छिड़कने का टास्क।
महिलाएं पहने हुए थी 
साड़ी से मैचिंग वाला मास्क।।

दूल्हा दुल्हन जमे स्टेज पर
थोड़ा दूर दूर बैठकर।
वरमाला भी पहनाई गई 
एक दूजे पर फेंककर।।

हमने भी इवेंट को देखा 
स्क्रीन पे थोड़ा दूर से।
मेकअप दुल्हन का भी 
किया गया था कपूर से।।

फेरों में भी उनके हाथ 
एक दूसरे को नहीं थमाए गए।
और तो छोड़ो उनके फेरे भी 
सौ मीटर दूर से कराए गये।।

इधर हम थूकने गए 
अपने पान की पीक।
उधर दूल्हे को आ गई 
बड़ी जोर से छींक।।

एक सन्नाटा सा छा गया 
उस पंडाल में चारों ओर।
दुल्हन को गुस्सा आ गया और
चली गई नहाने मंडप को छोड़।।

माफी लगा माँगने सबसे
तब दूल्हे का बाप।
रिश्तेदार एक दूजे की
शकल रहे थे ताक।।

छोड़कर खाना भूखे ही 
मेहमान घर को भागने लगे।
मेहमान तो छोड़ो हलवाई भी
बोरिया बिस्तर बाँधने लगे।।

हम शादी में जाकर भी 
यारों रह गए भूखे सरीखे।
जैसी हमपर बीती वैसी
किसी पर भी ना बीते।।

करोना देवी मेरी तुमसे 
एक विनती है हाथ जोड़कर।
इस दुनिया से अब तुम जाओ 
जल्दी ही मुँह मोड़कर।।

लेकिन सबक जरूर  सिखाना 
तुम उनको सीना तान कर।
जो मँहगा सामान बेचकर, 
लूट रहे है लोगों को तेरे नाम पर।।"


'मुझे भी कोरोना वायरस होने वाला था। 
..... 
फिर प्राइवेट न्यूज़ चैनल बंद करके डीडी न्यूज़ चालू कर लिया। 
....... 


अब सुरक्षित हूं खाद बनाने की विधि सीख रहा हूं...
🤪😀🤣😂🙂...."



"कोरोना तुम अब तक कहां थे:
बीबी की
- शॉपिंग बंद।
- मॉल जाना बंद।
- फ़िल्म की फरमाइश बंद।
- आउटिंग की फरमाइश बंद।
- बाहर खाना बंद।
- और सबसे बड़ी बात की मुँह पर मास्क का ताला लगाये फिरने से दिन भर की चिक चिक बंद।
वाह रे कोरोना तुम भी क्या कमाल की चीज हो, तुमने वो कर दिखाया जो अच्छे अच्छे ना कर सके।"